*📌પુસ્તકોનું લિસ્ટ PDF-ડેડસ્ટોક માટે* હાલ તમામ શાળામાં નેશનલ પુસ્તક ટ્રસ્ટ દિલ્હી તરફથી પુસ્તકો આવેલ છે,આ 275 પુસ્તકો ડેડ સ્ટોકમાં ચડાવવા માટે દીપ પાઠકસાહેબ દ્વારા ગુજરાતી...
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
रक्षा बंधन हिन्दू धर्म के मुख्य त्योहारो में से एक है। वैसे तो यह पर्व पूरे भारत भर में मनाया जाता है, लेकिन उत्तर और पश्चिम भारत के लोगो के लिए इस पर्व का एक विशेष महत्व है। इस पर्व की शुरुआत बहनों द्वारा अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर किया जाता है, इसके बाद वह उनके कलाई पर राखी बाधते हुए उन्हे मिठाई खिलाती है और अपने भाई के लिए मंगलकामना करती है तथा अंत में भाइयों द्वारा अपनी बहनों को उपहार भेंट किये जाते है और उनकी रक्षा का प्रण लिया जाता है। यह सिर्फ भाई बहनों के लिए महत्वपूर्ण दिन नही है बल्कि की पूरे परिवार के साथ घुलने-मिलने का विशेषदिन होता है। इसके अलावा वह जो रक्षा बंधन के अवसर पर एक-दूसरे से नही मिल पाते थे, वह भी काफी आसानी से फोन या लैपटाप द्वारा एक-दूसरे से बातें कर सकते है।